Sunday, July 19, 2020

वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने के लिए स्मार्ट सिटी ऑफिस में शुरू हुआ एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर

कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सर्विलांस, काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग एवं संक्रमित धनात्मक पाये गये लोगों को शीघ्रातिशीघ्र चिन्हित कर उपयुक्त स्तर के कोविड अस्पतालों में भर्ती कराये जाने एवं उनके सम्पर्क में आने वाले घर के व्यक्ति एवं बाहरी सम्पर्कों को तत्काल चिन्हित कर सैम्पलिंग कराया जाना आवश्यक है। 
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि
उक्त के दृष्टिगत जनपद के एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर राउण्ड द क्लाॅक क्रियाशील किया गया है, जिसकेे निम्नलिखित कार्य एवं दायित्व होंगेः-
1-प्रतिदिन घर-घर जाकर सैम्पलिंग करने वाली सर्विलांस टीम की कार्ययोजना बनाना तथा इनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करना व प्रगति आख्या शासन को भेजना।
2-टेस्टिंग की स्ट्रेटजी बनाना एवं उसका क्रियान्वयन करना।
3द्ध त्वरित गति से काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग सुनिश्चित करना।
4- किसी व्यक्ति के कोविड धनात्मक होने पर उसे तत्काल कोविड अस्पताल पहुंचाना।
5- कोविड अस्पतालों की व्यवस्था का अनुश्रवण तथा मरीजों से रेण्डम आधार पर फोन करके व्यवस्था के बारे में फीडबैक लेना।
6- एक केन्द्रीयकृत व्यवस्था स्थापित करते हुए एम्बुलेंस की सेवा को सुचारू रूप से संचालित कराना जिससे मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके।
7- सप्ताहांत में जनपद में सेनेटाइजेशन के विशेष अभियान का अनुश्रवण करना।
8- समस्त कोविड समर्पित चिकित्सा इकाईयों में एडमीशिन एवं डिस्चार्ज का रियल टाइम का अनुश्रवण करना तथा तद्नुसार कोविड पोर्टल पर सूचनाओं को अपडेट करना। 
9- जनपद की समस्त कोविड समर्पित चिकित्सा इकाईयों में सफाई एवं खान-पान की व्यवस्था का दैनिक अनुश्रवण करना।
जनपद लखनऊ में कोविड-19 पाजीटिव मरीजों के ट्रैकिंग/ट्रान्सपोटेशन एवं ट्रीटमेण्ट को सुव्यवस्थित करवाने हेतु निम्नानुसार व्यवस्था निर्धारित की जाती है एवं विभिन्न विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कोविड-19 मरीज प्रबन्धन एवं किसी चिकित्सीय इमरजेंसी के निर्णय लेने हेतु डाॅ0 नरेन्द्र अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ एवं डाॅ0 के0पी0 त्रिपाठी, जनपद लखनऊ हेतु ए0सी0एम0ओ0/नोडल कोविड-19 के निर्णय अंतिम होंगे एवं वे एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर जनपद लखनऊ के  चिकित्सीय प्रभारी होंगे। स्मार्ट सिटी लखनऊ कार्यालय लालबाग में ‘‘इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल रूम’’ स्थाापित किया गया है। 
उक्त इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर 24x7 तीन शिफ्टों में चलाया जायेगा यथा प्रथम शिफ्ट प्रातः 07.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक द्वितीय शिफ्ट अपरान्ह 03.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक एवं तृतीय शिफ्ट रात्रि 11.00 बजे से प्रातः 07.00 बजे तक। उक्त कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर के माध्यम से निम्न गतिविधियां सम्पादित की जायेगी:- 

काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग:-

क्र0सं0
ड्यूटी अवधि प्रशासनिक अधिकारी का नाम एव पदनाम मेडिकल अधिकारी का नाम/ पदनाम
1. प्रातः 7.00 बजे से
अपरान्ह 03.00 बजे तक। श्री राम अरज यादव,
अपर जिला मजिस्टेªट (भू0अ0)-प्रथम, लखनऊ मो0नं0
-डाॅ0 अजय राजा, 
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ 
2. अपरान्ह 3.00 बजे से
रात्रि 11.00बजे तक। श्री इंद्रसेन
अपर नगर मैजिस्ट्रेट (षष्ठम्) 
2- श्री सतीश यादव, 
डी0पी0एम0, एन0एच0एम0 लखनऊ

उपरोक्तानुसार ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों द्वारा चिकित्सा विभाग एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कोविड-19 से प्रभावित मरीजों के कान्टेक्ट टे्सिंग उसी दिन शत-प्रतिशत मानकों के अनुरूप/अधिकतम 4 घण्टे के अन्दर सुनिश्चित की जायेगी तथा तत्काल उसकी आन लाइन फीडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें।


डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग सर्वे, मेडिकल स्क्रीनिंग, एन्टीजेन टेस्टिंग,:-

प्रभारी सह-प्रभारी पुलिस अधिकारी/
पुलिस नोडल अधिकारी / प्रशासनिक अधिकारीगण/चिकित्सक अधिकारीगण
प्रथम पाली 
7am से 3pm
द्वितीय पाली 
3pm से 11pm
डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त, 
नगर निगम लखनऊ श्री के0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर (पूर्वी)

डाॅ. के0पी0  त्रिपाठी, जिला सर्विलांस अधिकारी
1. श्री आलोक सिंह, 
सहायक, पुलिस आयुक्त, अपराध, लखनऊ।
2. श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त, महिला अपराध, लखनऊ।

1. श्री नवीन चन्द, 
अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय)-टीम प्रभारी
2. श्री दिनेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
2. श्री विष्णु यादव, डी0सी0पी0एम0
3. डा0 एम0 के0 सिंह
4. डा0 अम्बुज
5. श्रीमती सविता सिंह, तहसीलदार नगर निगम
1. श्री सुशील प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, लखनऊ
    टीम प्रभारी
2. डा0 ए0के0 दीक्षित
1. डा0 आर0बी0सिंह
2. डा0 के0के सक्सेना
3. श्री रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार नगर निगम
4. श्री अखिलेन्द्र दुबे,   जिला कार्यक्रम अधिकारी, लखनऊ। 
    टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे/स्क्रीनिंग हेतु टीमों को क्षेत्र मे भेजना व इनका पर्यवेक्षण करते हुए डोर-टू-डोर सर्वे/स्क्रीनिंग के उपरान्त प्राप्त रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड़ कराया जायेगा। डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग/सर्वे हेतु क्षेत्र में भेजी गयी टीमों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण के सम्भावित लोगों की टेस्टिंग/एन्टीजेन टेस्टिंग कराना तथा इससे प्राप्त रिपोर्ट को आवश्यक कार्यवाही हेतु मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रेषित किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। साथ ही साथ टेस्टिंग/एन्टीजेन टेस्टिंग में निगेटिव परन्तु अन्य गम्भीर रोगों व  सिंप्टोमेटिक लोगों की सूची श्री अमरपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), लखनऊ/क्वांरटीन व्यवस्था प्रभारी को प्रेषित करते हुए इसका फालो-अप कराया जायेगा। 
कोविड-19 हेतु गठित इस टीम द्वारा प्रत्येक दिन जिलाधिकारी व मंडलायुक्त को डोर-टू-डोर सर्वे/स्क्रीनिंग, टेस्टिंग/एन्टीजेन टेस्टिंग, कोविड केयर सेन्टर में भर्ती मरीजों व भेजे जाने वाले मरीजों की संख्या व रिपोर्ट से अवगत कराया जायेगा।
कोविड-19 मरीजों को कोविड अस्पताल/सी0सी0सी0 फैसिलिटी आवंटित एवं डी0एस0ओ0 पोर्टल पर फैसिलिटी एलोकेशन हेतु:-

प्रथम शिफ्ट प्रातः 07.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक 1-डा0 आर0 के0 चैधरी, सहायक चिकित्साधिकारी
2-डा0 ए0पी0 सिंह, डिप्टी सी0एम0ओ0
3- डा0 जगत
द्वितीय शिफ्ट अपरान्ह 03.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक 1- डा0 रवि पाण्डेय
2- डा0 हर्षित त्रिपाठी 
3- डा0 राहुल 
4- डाॅ0 अनूप श्रीवास्तव
तृतीय शिफ्ट रात्रि 11.00 बजे से प्रातः 07.00 बजे तक
1- डा0 सत्येन्द्र आजाद 
2- डा0 राजा भइया
3- डाॅ0 सुमित सिंह 
4- डाॅ0 राकेश शर्मा 

(अ)-upcovid19tracks.in/
डी0एस0ओ0 पोर्टल पर विभिन्न लैब से कोविड पाजीटिव मरीजों की सूची प्राप्त होते ही कालर्स की एक डेलीगेटेड टीम द्वारा काल सेण्टर से मरीजो को काॅल किया जायेगा एवं मरीजों के सामान्य सूचनाओं के साथ-साथ उनके लक्षण (खाॅंसी, जुकाम, बुखार, साॅंस लेने मे समस्या इत्यादि) एवं कोमार्टबिल्टी/अन्य बीमारियों का विवरण (गर्भावस्था, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल का रोग इत्यादि) की जानकारी प्राप्त की जायेगी और उसे कम्प्यूटर पर दर्ज किया जायेगा। लक्षण और कोमार्टबिल्टी के आधार पर चिकित्सालय की निम्न टीमों द्वारा मरीजों को अस्पताल/सी0सी0सी0 फेसिलिटी आवंटित की जायेी एवं अपनी देख-रेख में कण्ट्रोल रूम के माध्यम से ही डी0एस0ओ0 पोर्टल पर उसी समय फेसिलिटी एलोकेशन करके फीड किया जायेगा।

(ब) उपरोक्त टीमों को मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिदिन इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल रूम में भ्रमण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी देगे एवं टीमों के कार्य का पर्यवेक्षण भी करेगे।

(स) समस्त कोविड मरीजों को हास्पिटल एलोकेशन के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल में भर्ती किया जायेगा जिसके लिए मरीज के लोकेशन के अनुसार एम्बुलेन्स आवंटित की जायेगी और एम्बुलेंस के ड्राइवर को काल सेण्टर के माध्यम से ही फोन करके वाट्सएप्प/एस0एम0एस0 से सम्बन्धित अस्पताल को भी भेजी जायेगी ताकि वहाॅं पर मरीज को भर्ती बिना किसी विलम्ब के कर लिया जाये। इस समन्वय हेतु भी उपरोक्त डाक्टर की टीम जिम्मेदार होगी। 
जिलाधिकारी ने बताया कि एम्बुलेन्स से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या हेतु आर0टी0ओ0 कार्यालय के पी0टी0ओ0 श्री आशुतोष कन्ट्रोल रूम में ही बैठकर समन्वय करेगे एवं एम्बुलेन्स की आवश्यकतानुसार अधिग्रहण और एम्बुलेन्स के ड्राइवर द्वारा सहयोग न करने की स्थिति में उसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करवायेगे।
2- एम्बुलेन्स ड्राइवर के द्वारा मरीज को सम्बन्धित अस्पताल में पहुॅंचा देने के उपरान्त काल सेण्टर में फोन करके अवगत करवा दिया जायेगा जिसे काल सेण्टर के द्वारा कम्प्यूटर में समय के साथ अंकित किया जायेगा।

3- यदि किसी कोविड पाजीटिव मरीज के द्वारा गलत फोन नम्बर, गलत पता इत्यादि दिये जाने के कारण उससे सम्पर्क नही हो पा रहा हो तो उसके क्षेत्र से सम्बन्धित थाने के माध्यम से शीघ्रातिशीघ्र ट्रैक करवाना पुलिस की जिम्मेदारी होगी।
4- इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर के द्वारा हर समय इस सूचना का भी रिकार्ड रखा जायेगा कि किसी भी समय किस अस्पताल/सी0सी0सी0 में कितने मरीज भर्ती है और कितने बेड खाली है।

5- इस सम्बन्ध में समस्त कोविड अस्पतालों और सी0सी0सी0 फैसिलिटी के प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया है कि उनके द्वारा प्रतिदिन संलग्न प्रारूपों पर covid19helplinelko@gmail.com ईमेल आई0डी0 पर नामित कोविड प्रभारी के हस्ताक्षर से सूचना निर्धारित समय (प्रातः 08ः00 बजे एवं रात्रि 10ः00 बजे) भेजी जायेगी। किसी भी नये कोविड मरीज को किसी अस्पताल द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी अथवा आई0सी0सी0सी0 के माध्यम से ही अस्पताल आवंटित किये जाने पर भर्ती किया जायेगा। यह निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा भी समय समय पर जोड़ी जा रही नई कोविड फैकेल्टी के प्रभारियों को भी भेजे जायेंगे। 

6- आई0सी0सी0 के द्वारा यदि किसी अस्पताल से समन्वय में कठिनाई होती है तो सम्बन्धित अस्पताल के कोविड प्रभारी और अधोहस्ताक्षरी द्वारा नामित प्रशासनिक अधिकारी (अपर नगर मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी) को कन्ट्रोल रूम के माध्यम से ही सूचित किया जायेगा। 
उपरोक्त समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करवाने हेतु निम्नानुसार प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती की जाती है:- 
प्रथम शिफ्ट प्रातः 07.00 बजे 
से अपरान्ह 03.00 बजे तक
1-श्री मनीष नाहर, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति-द्वितीय 
2- श्री विकास, अपर नगर मैजिस्ट्रेट (प्रथम) 
द्वितीय शिफ्ट अपरान्ह 03.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक 1-श्री सुशील कुमार, सिटी मैजिस्ट्रेट 
2-श्री मुकेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
तृतीय शिफ्ट रात्रि 11.00 बजे 
से प्रातः 07.00 बजे तक 1-श्री राकेश पाठक, तहसीलदार (न्यायिक), मलिहाबाद।
2-श्री लोकेश त्रिपाठी, ए0आर0 कोआपरेटिव

यदि किसी कोविड पाजीटिव मरीज के द्वारा गलत फोन नम्बर, गलत पता इत्यादि दिये जाने के कारण उससे सम्पर्क नही हो पा रहा हो तो उसके क्षेत्र से सम्बन्धित थाने के माध्यम से शीघ्रातिशीघ्र ट्रैक करवाना पुलिस की जिम्मेदारी होगी। इस व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के नोडल श्री संतोष कुमार सिंह, ए0सी0पी0 होंगे।


उपरोक्त सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ एवं सह प्रभारी अपर जिलाधिकारी (टी0जी0), लखनऊ एवं पुलिस आयुक्त, लखनऊ (नगर) की ओर से  पुलिस हेतु नोडल अधिकारी श्री नवीन अरोरा, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था एवं सह-नोडल अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, गोमती नगर  रहेंगे। उपरोक्त समस्त टीमों का दायित्व होगा कि प्रत्येक दिन के कार्यों की रिपोर्ट जिला अधिकारी एवं मंडलायुक्त लखनऊ को प्रेषित करें।

कांग्रेस युवा नेता सुधांशू बाजपेयी के लखनऊ स्थित आवास पर पुलिस की रेड

कांग्रेस प्रवक्ता अनूप पटेल की तलाश में कांग्रेस युवा नेता सुधांशू बाजपेयी के लखनऊ स्थित आवास पर पुलिस की रेड ।

Saturday, April 6, 2019

महागठबंधन की संयुक्त रैली के लिए देवबंद का ही चुनाव क्यों?

महागठबंधन की संयुक्त रैली के लिए देवबंद का ही चुनाव क्यों?

लोकसभा चुनाव के पहले चरण को अब महज 4 दिन ही शेष बचे हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पूरी तरह कमर कस के तैयार हैं। वहीं इसी बीच महागठबंधन की पहली संयुक्त रैली रविवार को देवबंद में होने वाली है।
सहारनपुर लोकसभा अंतर्गत आने वाले देवबंद में 11 अप्रैल को मतदान होना है। जिससे पहले सपा-बसपा और रालोद यहां रैली करने वाले हैं। रविवार को होने वाली इस रैली को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर इसके लिए देवबंद का ही चयन क्यों किया गया?
बता दें कि देवबंद यूपी के भीतर इस्लामिक शिक्षा का बड़ा केंद्र है। जिसके चलते महागठबंधन की पहली रैली जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के पास आयोजित की गयी है। इसमें अखिलेश-मायावती के साथ ही लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। मुस्लिम बाहुल्य इस इलाके में देवबंद के अतिरिक्त बेहट, सहारनपुर, सहारनपुर देहात, रामपुर मनिहारन विधासभा सीटें आती हैं। संयुक्त रैली के लिए देवबंद का चुनाव स्थानीय फैक्टर के मद्देनजर भी किया गया है। दरअसल कांग्रेस के सहारनपुर के उम्मीदवार इमरान मसूद को बीजेपी और बीएसपी-एसपी संयुक्त उम्मीदवार के खिलाफ कड़े दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। इस रैली का मकसद अल्पसंख्यक वोटों को कांग्रेस के पलड़े में गिरने से रोकना है।

सहारनपुर में मुस्लिम वोटरों की संख्या तकरीबन 40 फीसदी होना भी एक बड़ी वजह के तौर पर देखा जा रहा है। साल 2017 में हुई हिंसा के बाद से ही मुस्लिम मतदाताओं को बीजेपी के खिलाफ माना जा रहा है। बीजेपी सांसद राघव लखनपाल के जुलूस के दौरान हुई इस हिंसा के बाद गठबंधन की निगाहें इस सीट पर हैं। दरअसल 20 अप्रैल 2017 को अंबेडकर जयंती के दौरान बीजेपी सांसद की ओर से जुलूस निकाला गया था। बिना पुलिस इजाजत के निकाले गये इस जुलूस में दलितों और मुसलमानों के बीच हिंसा हुई थी। 

Friday, April 5, 2019

बिगङती कानून व्यवस्था पर हमलावर हुए कांग्रेस प्रवक्ता

राजधानी की बिगङती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने जारी बयान में कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी के चिनहट में महन्त की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और अधिकारियों को उनकी जान बचाने के बजाय अपनी जान बचाकर भागना पड़ रहा है ऐसे अधिकारियों को एक मिनट भी अपने पद पर बने रहने का हक नहीं है।
पुलिस महानिदेशक के कार्यालय के पास युवती की नग्न लाश बरामद होती है यह पुलिस अकर्मण्यता केा दर्शाने के लिए काफी है। जो मुख्यमंत्री जी अपने अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की हत्या को न रोक पाते हों तो जब वह देश बचाने की बात करते हैं तो हास्यास्पद प्रतीत होता है। मृतक महन्त की पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस जबर्दस्ती उनको घर से बुलाकर ले गयी थी और उसके बाद उनकी हत्या हुई। प्रदेश की जनता इस भयावह स्थिति से भयाक्रान्त है और उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वह अपने को कैसे सुरक्षित करे। इतनी बड़ी घटना के बाद मुख्यमंत्री का कोई बयान नहीं आता है और अभी तक हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं इससे ज्यादा निन्दनीय कृत्य और क्या हो सकता है।
प्रवक्ता ने कहा कि आये दिन बलात्कार, हत्या, लूट, डकैती, राहजनी, जमीनों पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे की घटनाएं समाचारपत्रों की सुर्खियां बनी रहती हैं लेकिन सरकार आंखों पर पट्टी और कान में तेल डालकर बैठी हुई है। 
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि महन्त और युवती के हत्यारो को तुरन्त गिरफ्तार किया जाए एवं मृतक महन्त की पत्नी द्वारा जो आरोप लगाये हैं उसकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।

व्यापार मंडल की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान में महिलाओं को दिलाई गयी शपथ

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओऱ से "मतदाता जागरूकता अभियान" के अंतर्गत शनिवार को राजधानी लखनऊ की महिला व्यापारियों ने लोकसभा चुनाव में अनिवार्य मतदान करने की शपथ ली।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा चलाए जा रहे "मतदाता जागरूकता अभियान" के अंतर्गत संगठन के फैजाबाद रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में राजधानी की महिला व्यापारियों की एक बैठक "लखनऊ महिला आदर्श व्यापार मंडल" के बैनर तले हुई। संगठन की अध्यक्षा अनिला अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक मे राजधानी की महिला व्यापारियों और पदाधिकारियो ने  लोकसभा चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ ली तथा अन्य लोगों को भी शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक करने का संकल्प  दिलाई।

शपथ कार्यक्रम में लखनऊ महिलाआदर्श व्यापार मंड़ल  की अध्यक्ष अनिला अग्रवाल , महामंत्री मनोरमा मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ रूबी राय, ममता जिंदल,श्रीमती रेनू, कहकशा हसन,  नीति सक्सेना,कु.एंजिल प्रवीण,  पुनीता भटनागर,रजनी गुप्त, प्रीति सिंह, मीनू सक्सेना,दीपमाला सहित कई महिला पदाधिकारी एवं व्यापारी शामिल रही।

2019 लोकसभा चुनावों को लेकर प्रसपा का घोषणापत्र जारी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की ओर से शनिवार को लोकसभा चुनावों को लेकर घोषणापत्र जारी किया गया। घोषणापत्र जारी करने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव मौजूद रहें। इस दौरान कहा गया कि  सभी जानते हैं कि सत्रहवीं (17 वीं ) लोकसभा आम चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इस चुनाव में 90 करोड़ मतदाता सम्मिलित होकर तय करेंगे कि सत्ता की चाभी किसे देनी है । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) सत्ता में आने पर उपरोक्त बिन्दुओं के लिए संकल्पित है ।

घोषणापत्र में यह दावे
1- किसानों को उनके लागत का कम से कम ढाई गुणा अधिक लाभकारी मूल्य दिया जाएगा ।
2- हमारा यह भी मानना है कि जिस तरह उद्यमी अपने उत्पाद का मूल्य तय करता है, उसी तरह किसानों को भी अपने कृषि उत्पाद का मूल्य तय करने का अधिकार है। अतः प्रसपा यह मानती है कि न्यूनतम समर्थन  मूल्य तय करने का अधिकार सरकार का न होकर किसानों का है ।
3- किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था मुफ्त की जाएगी । साथ ही नहरों की टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा व नलकूपों की व्यवस्था की जाएगी ।
4- उद्योगों को कमर तोड़ती कराधान व अनावश्यक कानूनों से मुक्त किया जाएगा । उद्योग लगाने की प्रक्रिया का सरलीकरण होगा । उद्योगपतियों को गुण्डाराज व अवैध वसूली से बचाने के लिए अतिरिक्त पुलिस प्रकोष्ठ बनाई जाएगी ।
5- नए उद्योगों को पहले पांच वर्षों के लिए कर मुक्त किया जाएगा ।
6- अनुच्छेद 341 पर असंवैधानिक प्रतिबन्ध को समाप्त कर संविधान द्वारा प्रदत्त सामान्य न्याय के अधिकार को सबके लिए लागू किया जाएगा । ताकि वंचित गरीब मुसलमानों के लिए आरक्षण का मार्ग खुल सके ।
7- जस्टिस रंगनाथ मिश्र व लोहिया के शिष्य जस्टिस राजिन्दर सच्चर की संस्तुतियों को लागू किया जाएगा । सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर देश के दिहाड़ी एवं छोटे काम करने वाले 55 फीसदी मुस्लिम हैं , इनके भविष्य की सुरक्षा के लिए भविष्य निधि की स्थापना की जाएगी ।
8- हज कमेटी द्वारा जारी लूट को समाप्त कर हज यात्रा को सुगम एवं सस्ता बनाया जाएगा जिससे गरीब मुसलमान अपना हज करने के ख्वाब को पूरा कर सके ।

9- न्यायायिक सेवाओं में उर्दू को वापस बहाल किया जाएगा ।
10- अल्पसंख्यकों हेतु अलग से कौशल विकास केन्द्रों की स्थापना की जाएगी।
11- दरगाह एक्ट बनाकर लागू करना ताकि दरगाहों पर अवैध कब्जों पर अंकुश लगाया जाए ।
12- विभागों के समस्त सरकारी रिक्तियों को 2 वर्ष के अन्दर भर कर 20 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगा।
13- युवा आयोग के गठन के साथ-साथ युवा नीति बनाई जाएगा और युवाओं के लिए अलग से बजट में कोष का प्रबन्ध होगा ।
14- गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले युवाओं को शिक्षा व रोजगार में दिया जाने वाला ऋण ब्याजमुक्त होगा और शेष युवाओं को रियायत दर में कर्ज प्रदान किया जाएगा  ।

15- जातिगत जनगणना व उसपर आधारित आरक्षण का विस्तार-हमारा स्पष्ट मत है, ‘जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’। देश में 1931 की जनगणना में एकत्रित किए गए जातिगत आंकड़ो के आधार पर 2018 में आरक्षण मिल रहा है । प्रसपा का यह विश्वास है कि अगर आज ईमानदारी से जनगणना हो तो दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों की संख्या देश की कुल आबादी की 85 फ़ीसदी होगी । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जातिगत जनगणना के आधार पर आरक्षण की पक्षधर है और यदि प्रसपा अगर सत्ता में आई तो कानून बनाकर जातिगत जनगणना व उसपर आधारित आरक्षण को लागू किया जाएगा जो लोहिया के विशेष अवसर के सर्वमान्य सिद्धांत के अनुरूप होगा ।
16- निजी क्षेत्र में भी आरक्षण - नौकरियों में कमजोर वर्ग के लिए सिर्फ आरक्षण से सामाजिक समानता और मौकों की समानता के लक्ष्य को पाया नहीं जा सकता, वंचितों के सशक्तीकरण की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ प्राइवेट क्षेत्र पर भी है। ऐसे में सार्वजनिक क्षेत्र के अनुरूप निजी क्षेत्र में भी आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी ।

17- पुरानी पेंशन की बहाली करते हुए  सरकारी कर्मचारियों के बुढ़ापा की जीविका सुनिश्चित की जाएगी ।
18- गैर संगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों यथा मजदूर , कुली , भूमिहीन , किसान व रिक्शाचालकों आदि श्रमजीवियों के लिए यथासंभव पेंशन की व्यवस्था की जाएगी ।
19- वंचित व दिव्यांग लोगों के लिए विशेष पेंशन की व्यवस्था की जाएगी ।

20- प्रत्येक गरीब परिवार को बिना किसी वर्ण भेद के दो कमरे का मकान मुफ्त दिया जाएगा।
21- सभी संविदाकर्मियों के लिए स्थायी सेवा-पीएसपी सरकार सभी संविदाकर्मियों को स्थाई करेगी और समान कार्य –समान वेतन के आधार पर सेवायोजित करेगी । शिक्षा मित्रों , बाल विकास परियोजना  से जुडी कार्यकत्रियों , एन एच आर एम से सम्बद्ध स्वास्थ्यकर्मियों सरीखे संविदा को स्थायी करते समय उनकी सेवा अवधि व योग्यता का विशेष ध्यान रखा जाएगा । 15-20 वर्षो से  संविदा पर कार्य कर रहे सभी संविदा कर्मियों जैसे शिक्षा मित्रों व दूसरे संविदा कर्मियों का समायोजन किया जाए ।
22- प्राथमिक शिक्षा व स्वास्थ सुविधाओं को हर नागरिक के लिए सुगम,सुलभ, निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा ।

फतेहपुर दौरे पर प्रियंका गांधी, यह रहेगा पूरा प्लान


कांग्रेस महासचिव और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अपने एक दिवसीय दौरे के तहत शनिवार(6 अप्रैल 2019) को फतेहपुर जाएंगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह सुबह तकरीबन 10 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। इसी के साथ दिन भर के तय कार्यक्रम के बाद वह रात 8.40 पर वापस नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

यह रहेगा कार्यक्रम 
प्रात: 10.00 बजे - नई दिल्ली एयरपोर्ट के लिए
प्रात: 10.30 बजे - नई दिल्ली एयरपोर्ट से चकेरी(कानपुर)
पूर्वान्ह 11.30 बजे - चकेरी से छिवली(स्वागत कार्यक्रम)
मध्यान्ह 12.30 बजे - छिवली से औंग(महिला संवाद)
अपरान्ह 1.20 बजे - औंग से देवमाई(स्वागत कार्यक्रम)
अपरान्ह 2.00 बजे - देवमाई से जहानाबाद(नुक्कड़ सभा)
अपरान्ह 3.00 बजे - जहानाबाद से बकेवर(स्वागत कार्यक्रम)
अपरान्ह 3.30 बजे - बकेवर से खजुआ(स्वागत कार्यक्रम)
सायं 4.00 बजे - खजुआ से बिंदकी(नुक्कड़ सभा)
सायं 5.00 बजे - बिन्दकी से जोनिहा(स्वागत कार्यक्रम)
सायं 5.40 बजे - जोनिहा से सहेली(स्वागत कार्यक्रम)
सायं 6.10 बजे - सहेली से फतेहपुर-राधा नगर चौक-रोड शो
सायं 7.10 बजे - फतेहपुर से चकेरी एयरपोर्ट कानपुर
सायं 8.40 बजे - नई दिल्ली एयरपोर्ट


संशोधित कार्यक्रम विवरण

लखनऊ में पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पुनर्विचार की जरूरत : कौशल किशोर

लखनऊ। पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण सूची ज्यादातर जिलों की आ गई है जिसमें आरक्षण को लेकर ज्यादातर लोगों ने अपनी अस...