Showing posts with label postmortem report of vikas dubey. Show all posts
Showing posts with label postmortem report of vikas dubey. Show all posts

Sunday, July 19, 2020

विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, हैम्रेज और शॉक था मौत का कारण

यूपी के कानपुर में 10 जुलाई को हुए बहुचर्चित एनकाउंटर के बाद अब विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी है। रिपोर्ट के अनुसार गाड़ी पलटने के बाद भागने की कोशिश में विकास ने एसटीएफ से मुकाबला किया।

विकास के शरीर से 3 गोलियां आर-पार हो गयीं। रिपोर्ट में विकास के शरीर पर 10 जख्मों का जिक्र है। इसमें से 6 गोलियों की वजह से जबकि अन्य 4 भागने की वजह से लगे जख्म हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि गोली लगने के बाद हैम्रेज और शॉक से विकास की मौत हुई है। लेकिन कहा यह भी गया है कि गोलियों की वजह से हुई इंजरी भी मौत के लिए काफी थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार 
* विकास के दाहिने कंधे और सीने में बाई ओर 2 गोलियां आर-पार हुई थीं।
*  तीन गोलियों के एंट्री पॉइंट भी शरीर पर मिले हैं।
* रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि गोलियां कितनी दूरी से मारी गयी हैं।
* यह साफ हो गया है कि विकास ने एसटीएफ से मुकाबला किया था।
* गोली के एंट्री पॉइंट सामने से है और भागने के दौरान गिरने की वजह से हुए जख्म भी हैं।

लखनऊ में पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पुनर्विचार की जरूरत : कौशल किशोर

लखनऊ। पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण सूची ज्यादातर जिलों की आ गई है जिसमें आरक्षण को लेकर ज्यादातर लोगों ने अपनी अस...