Showing posts with label ghaziabad. Show all posts
Showing posts with label ghaziabad. Show all posts

Tuesday, July 21, 2020

Ghaziabad : पत्रकार पर हमला मामले में 9 गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज निलंबित

परिवारीजनों की तहरीर में विक्रम जोशी (पत्रकार -जो जन सागर टुडे मैं कार्य करते हैं) पर जानलेवा हमले का आरोप  में तीन अभियुक्तों  के विरुद्ध नामजद एवं कुछ अन्य अभियुक्तों के  विरुद्ध अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद  गाजियाबाद के  द्वारा पुलिस की छह टीमें लगाई गई। 
विवेचना एवं रात भर की पुलिस की  कार्यवाही में तीनों नामजद अभियुक्तों में से दो अभियुक्त रवि एवं छोटू को  पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है एवं घटना में शामिल अन्य सात और अभियुक्तों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।सभी अभियुक्तों को जेल भेजने की कारवाई की जा रही है। 

गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त रवि के द्वारा बताया गया कि  बिकम जोशी के ऊपर उसके द्वारा हमला कराया गया था

गिरफ्तार अभियुक्तों  के नाम निन्नवत है 

1 रवि पुत्र मातादीन निवासी माता कालोनी विजय नगर 
2 छोटू पुत्र कमाल उद्दीन निवासी 512 चरण सिंह कालोनी 
3 मोहित पुत्र अमित कुमार निवासी भाव देवव्रत कालोनी विजयनगर 
4 दलवीर पुत्र वीर सिंह निवासी h ब्लॉक सेक्टर 9 विजय नगर 
5 आकाश उर्फ लुल्ली पुत्र शंकर नाथ निवासी चरण सिंह कॉलोनी विजयनगर 
6 योगेंद्र पुत्र प्रीतम सिंह 363 एक्टर 11 विजय नगर 
7 अभिषेक हकला पुत्र शिवाकांत सरोज लाल क्वार्टर थाना साहिबाबाद 8 अभिषेक मोटा पुत्र मंगल सिंह माता कालोनी सेक्टर 12 विजयनगर     
9 शाकिर पुत्र साबिर चरण सिंह कॉलोनी विजयनगर
 एक अभियुक्त नाम आकाश बिहारी पुत्र अशोक निवासी भी ब्लॉक माता कालोनी विजय नगर की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है

उपरोक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अपेक्षित कठोरतम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

परिवारीजनों द्वारा स्थानीय पुलिस पर पूर्व में चौकी पर शिकायत करने पर समुचित कार्यवाही न किऐ जाने के आरोप लगाया गया है जिसकी गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद द्वारा विभागीय कार्रवाई प्रचलित कर क्षेत्राधिकारी प्रथम को जांच दी गयी है, वहीं चौकी इंचार्ज प्रताप विहार सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

लखनऊ में पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पुनर्विचार की जरूरत : कौशल किशोर

लखनऊ। पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण सूची ज्यादातर जिलों की आ गई है जिसमें आरक्षण को लेकर ज्यादातर लोगों ने अपनी अस...