Showing posts with label amethi samachar. Show all posts
Showing posts with label amethi samachar. Show all posts

Monday, July 27, 2020

Amethi News : भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए 15 दिन का विशेष अभियान

रिपोर्ट : शिवकेश शुक्ला
अमेठी  जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में छोटे-बड़े भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु जनपद में चल रहे 15 दिन के विशेष अभियान के अंतर्गत चारों तहसीलों में कुल 858 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं  जिसमें तहसील गौरीगंज में 212, तहसील अमेठी में 214, तहसील तिलोई में 233 व तहसील मुसाफिरखाना में 190 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं।
 उन्होंने बताया कि चिन्हित प्रकरणों में से आज 101 पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा 143 प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया है, जिसमें गौरीगंज के 34, अमेठी के 40,  तिलोई के 33 व मुसाफिरखाना के 36 प्रकरण  हैं तथा शेष 715 मामले लंबित हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत लंबित मामलों के निस्तारण हेतु निर्देश दिए हैं।

लखनऊ में पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पुनर्विचार की जरूरत : कौशल किशोर

लखनऊ। पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण सूची ज्यादातर जिलों की आ गई है जिसमें आरक्षण को लेकर ज्यादातर लोगों ने अपनी अस...