Showing posts with label congress. Show all posts
Showing posts with label congress. Show all posts

Thursday, July 23, 2020

एक और कांग्रेस विधायक का इस्तीफा, बीजेपी में हुए शामिल

एमपी : कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने विधानसभा और कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन किया।

Tuesday, July 21, 2020

नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया दमन बर्दाश्त नहींः अजय कुमार लल्लू

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की तानाशाह सरकार लगातार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया दमन कर रही है। लेकिन इस दमन और उत्पीड़न से कांग्रेसजन ना डरेंगे ना ही झुकेंगे।

जारी प्रेसनोट में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हम नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया दमन बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदेश सरकार लगातार राजनीतिक द्वेष और अपनी कायरता का परिचय देते हुए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लाद रही है। जेल भेज रही है। लेकिन हम महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वाले हैं यह दमन और उत्पीड़न हमें डिगा नहीं पायेगा।

उन्होंने बताया कि आगरा की जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित इस महामारी में लगातार लोगों की सेवा कर रहीं हैं और सड़कों पर आवाज बुलंद कर रही हैं। पिछले दिनों  एक निजी बिजली कंपनी के भष्ट्राचार के खिलाफ वे आंदोलनरत रहीं।

उन्होंने कहा कि निजी बिजली कंपनी लगातार उपभोक्ताओं से गलत और फर्जी तरीके से ज्यादा बिल ले रही थी। महामारी में कांग्रेस नेता तीन महीने की बिजली बिल माफ का अभियान चला रहे थे। जिससे खार खाई सरकार निजी बिजली कम्पनी के इशारे पर नेताओं का उत्पीड़न करवा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के इशारे पर जिला अध्यक्ष आगरा के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए हैं। उनके साथ पुलिस ने बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Sunday, July 19, 2020

कांग्रेस युवा नेता सुधांशू बाजपेयी के लखनऊ स्थित आवास पर पुलिस की रेड

कांग्रेस प्रवक्ता अनूप पटेल की तलाश में कांग्रेस युवा नेता सुधांशू बाजपेयी के लखनऊ स्थित आवास पर पुलिस की रेड ।

लखनऊ में पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पुनर्विचार की जरूरत : कौशल किशोर

लखनऊ। पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण सूची ज्यादातर जिलों की आ गई है जिसमें आरक्षण को लेकर ज्यादातर लोगों ने अपनी अस...