Showing posts with label mayawati daughter. Show all posts
Showing posts with label mayawati daughter. Show all posts

Tuesday, December 25, 2018

बहन जी ने कुछ सीटों से घोषित किये प्रत्याशी, दे दिया बड़ा काम

लोकसभा चुनाव तैयारियों में बसपा ने चुनाव से पहले जनसंपर्क बढ़ाने और सीधे जनता से जुड़कर संवाद स्थापित करने के साथ ही एक नई पहल भी शुरु की है। इस नई पहल के अनुसार बसपा नेता लोगों के घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के चुनाव के दौरान किये गये वायदों की पोल खोलने का काम करेंगे। जिसको लेकर सभी विधानसभा प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

बसपा की इस पहल से यह साफ है कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए बसपा सीधे जनता से जुड़कर उनका वोट हासिल करने की दिशा में काम करेगी। बसपा ने फतेहपुर सीकरी से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय और आगरा सुरक्षित सीट से मनोज सोनी पार्टी से प्रत्याशी होने की घोषणा भी पूर्व में कर दी है। जिलाध्यक्ष भारतेंद्र अरुण ने बताया कि भाजपा सरकार में पांच साल के भीतर किये गये वायदों पर कोई काम नहीं हुआ है जिसके बाद बसपा यह बड़ा कदम उठाने जा रही है। 

लखनऊ में पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पुनर्विचार की जरूरत : कौशल किशोर

लखनऊ। पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण सूची ज्यादातर जिलों की आ गई है जिसमें आरक्षण को लेकर ज्यादातर लोगों ने अपनी अस...