Saturday, February 9, 2019

पश्चिम बंगाल : टीएमसी विधायक की गोली मारकर हत्या, बीजेपी पर लगा आरोप


पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक सत्यजीत बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। कृष्णागंज सीट से विधायक सत्यजीत सरस्वती पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नादिया पहुंचे ही थे कि उनकी हत्या कुछ लोगों ने गोली मारकर कर दी। वहीं पार्टी के नेता सत्यजीत की हत्या के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पार्टी इस घटना को राजनीतिक हत्या करार देते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

रिपोर्टस के अनुसार सत्यजीत बिस्वास राज्यमंत्री रत्नाघोष व टीएमसी जिलाध्यक्ष गौरीशंकर दत्ता के साथ फूलबरी में आयोजित सरस्वती पूजा में ही शामिल होने पहुंचे थे। वह स्टेज से उतर ही रहे थे कि तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। लोकप्रिय नेताओं में शुमार सत्यजीत बिस्वास की शादी हालही के दिनों में हुई थी।



हत्या के बाद तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर पर  पार्थ चटर्जी की ओर से लिखा गया है कि 'हाल ही में बीजेपी नेताओं ने क्षेत्र में तनाव भड़काने की कोशिश की थी. यह उन्हें (सत्यजीत बिस्वास) को खत्म करने की योजना थी, जिसे बीजेपी ने अपने लाभ के लिए तैयार किया था. लोग इस नृशंस हत्या के दोषियों को करारा जवाब देंगे.'चटर्जी ने आगे लिखा, 'जिन्होंने उसे मारा है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उसकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी. इस हैरान कर देने वाली घटना के लिए बीजेपी जिम्मेदार है. कुछ गद्दार हैं जिन्होंने उसे मार दिया है.'   हालांकि बीजेपी आरोपों से किनारा करते हुए आरोपियों की पहचान करवा उन्हें सजा दिलाने की मांग कर रही है। 

Saturday, January 12, 2019

गठबंधन के ऐलान के बाद मायावती और अखिलेश यादव का हुआ जोरदार स्वागत

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन की घोषणा होते ही आज दोनों दलों में उत्साह और लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करने का संकल्प सड़कों पर छलक उठा। होटल ताज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की राष्टीय अध्यक्ष मायावती द्वारा संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की खबर बाहर आते ही कार्यकर्ता दोनों दलों के झंडों के साथ एकत्र हो गए। 

       समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि प्रेस कांफ्रेंस से बाहर आने पर मायावती और अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ता दोनों दलों का झंडा लिए सड़क के दोनों ओर खड़े थे। जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। समाजवादी पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश को बचाने के लिए गठबंधन करके एक बड़ा निर्णय लिया गया है। उनका यह भी कहना था कि अखिलेश यादव ने बड़े दिल का परिचय देते हुए राजनीति में एक साहसिक कदम उठाया है। 

    अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गठबंधन का फैसला महत्वपूर्ण है। भाजपा देश के लिए खतरा है। हमें भाजपा की हर साजिश को नाकाम करना है और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। भाजपा ने नौजवानों के सपनों को तोड़ा है। किसानों को धोखा दिया है। सरकारी कुनीतियों के चलते व्यापार चौपट हुआ है। भाजपा राज में नफरत और अपराध में बढ़त हुई है। अब समय आ गया है जब जनता को अपना आक्रोश जताने का शीघ्र मौका मिलेगा। 

भाजपा को अब सत्ता से बाहर जाना ही होगा। भाजपा ने देश को दुनिया के मुकाबले सड़क, अस्पताल, पढ़ाई, चिकित्सा सभी क्षेत्र में पीछे कर दिया है। जनता भी भाजपा को 2019 में ही पीछे कर देगी।
    अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अब अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता के बीच समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन की जानकारी दें और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताएं। उन्हें अभी से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में भारी मतदान के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि आज के ऐतिहासिक निर्णय की सफलता में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगा।

Friday, January 11, 2019

यूपी की राजनीति का ऐतिहासिक दिन कल, सपा-बसपा छोड़कर जाने वाले नेता...


बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार(12 जनवरी) को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस का संबोधन करेंगे। दोपहर तकरीबन 12 बजे आयोजित होने वाली कॉन्फ्रेंस को लेकर कयास लगाए जा रहे है कि इसमें लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो सकता है। वहीं इस दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर भी माना जा रहा है कि मुहर लगना संभव है।

राजधानी में होने वाली इस साझा प्रेस वार्ता को लेकर बसपा सुप्रीमो गुरुवार को राजधानी पहुंच चुकी है। आने के तुरंत बाद ही बसपा सुप्रीमो ने भाईचारा कमेटी की बैठक ली और लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाने को लेकर आदेश दिया। बता दें कि बसपा सुप्रीमो सिर्फ चार दिनों के लिए ही राजधानी आईं है। 15 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने के बाद वह अपराह्न दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। इस साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सबसे चौकाने वाला यह है कि इसमें शामिल होने के लिए अभी तक गठबंधन के अन्य दलों को न्योता ही नहीं दिया गया है। जबकि जानकारी के मुताबिक शनिवार को लखनऊ में ही होंगे और दोनों नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। सूत्रों के अनुसार लोकदल की ओर से यूपी के लिए छह सीटों की मांग की गयी है और महागठबंधन उन्हें दो से तीन देने के मूड में है। वहीं सपा बसपा का कांग्रेस को लेकर क्या रुख होगा इस बात को लेकर भी पर्दा इस साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही उठेगा। 

Friday, December 28, 2018

मुंबई में हिरासत में लिए गए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर

महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव में भड़की जातीय हिंसा की बरसी से ठीक पहले मुंबई पहुंचे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुद चंद्रशेखर आजाद ने एक ट्वीट कर इसकी पुष्टी करते हुए कहा, “पुलिस ने मुझे चैत्य भूमि से गिरफ्तार कर लिया है।”

इससे पहले पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को मुंबई के एक होटल में काफी देर तक नजरबंद कर दिया था।

Thursday, December 27, 2018

सचिवालय निजी सचिव स्टिंग मामला

सचिवालय स्टिंग मामला तीन मंत्रियों के निजी सचिवों को किया गया सस्पेंड 10 दिन में जांच पूरी करे एसआईटी सचिवालय स्टिंग पर सख्त हुए सीएम भाष्ट्राचार मामले में जीरो टालरेंस की नीति पर सीएम तीनों पर दर्ज की जाएगी एफआईआर एडीजी जोन लखनऊ राजीव कृष्णा की अध्यक्षता में होगी एसआईटी जांच

Wednesday, December 26, 2018

दोहरे हत्याकांड से दहला इटावा

दोहरे हत्याकांड से दहला इटावा
दो सगी बहनों की गोली मार कर हत्या
जमीनी रंजिश को लेकर दोहरे हत्याकांड को दिया गया अंजाम
फ्रैंड्स कालोनी इलाके के पचावली की है वारदात
देर रात 2 से  3 बजे के बीच  की है वारदात
लक्ष्मी  ( 18 साल )  और उसकी बहन उसकी सुनीता , पत्नी लेखराज  ( 45 साल )  की गोली मार कर की गयी है हत्या
एसएसपी समेत सभी आला अफसर मौके पर पहुंचे
परिवार के लोगो ने हत्या को लेकर गांव के ही दो लोगो पर जताया गया है शक

लोक मंगल दिवस से जनता को मिली सड़क, पटल पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति देख बिफरी महापौर, दी कड़ी चेतावनी

राजधानी में बुधवार(26 दिसंबर 2012) को महापौर संयुक्ता भाटिया की मौजूदगी में लोक मंगल दिवस का आयोजन किया गया। बता दें कि चौथे मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण उसके अगले दिन बुधवार को जोन 7 एवं जोन 8 में लोक मंगल दिवस का आयोजन हुआ। जोन 7 के अंतर्गत इसका आयोजन  इंदिरानगर स्थित जोन 7 के नगर निगम कार्यालय में किया गया। जहां महापौर ने जनता की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया। जिन सामस्यायों का तुरंत निदान न हो पाया उनको अधिकारिओं से अतिशीघ्र निस्तारित करने का आदेश दिया।



लोक मंगल दिवस पर मिली प्रकाश लाईटे, दूर हुआ अंधियारा


शहीद भगत सिंह वार्ड स्थित एलडीए कॉलोनी के सुनील कुमार ने महापौर संयुक्ता भाटिया को बताया कि पिछले कई वर्षों में खंबे पर लाइट न होने से रात में यहाँ के निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही चोर-उचक्कों का भी डर लगातार लगा रहता है, जिसपर महापौर ने अधिशासी अभियंता से मार्गप्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देशित किया।


  इंद्रानगर आवासीय समिति के अध्यक्ष देवीशरण त्रिपाठी ने महापौर से लक्ष्मणपुरी कॉलोनी के मार्ग प्रकास की व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया। जिस पर महापौर ने मार्ग प्रकाश विभाग को एक लाइट लगाने के लिए तत्काल निर्देश दिए।


महापौर ने दिए अवैध कब्जा और अवैध डेरियाँ हटाने के निर्देश

इंदिरानगर निवासी शिकायतकर्ताओं (नाम न छापने की शर्त) ने  महापौर को बताया कि सेक्टर -17 में टैगोर स्कूल के बगल में दबंगो ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को निरीक्षण कर कब्जा हटाने के लिये निर्देशित किया, साथ ही शिकायतकर्ताओं ने महापौर को यह भी बताया कि सेक्टर 25/66 के बगल में एवं सेक्टर 14/898 के सामने नाले पर स्थित अवैध डेरियो ने आतंक मचा रखा है, जिसपर महापौर ने डॉ राव को अवैध डेरियो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

जोन सात में कुल 10 शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया गया। जिसमें उद्यान की 01,  मार्गप्रकाश की 05, संम्पति विभाग की 01, कैटल कैचिंग की 02 एवं मंडी स्थांतरण की 01 शिकायत रजिस्ट्रीकृत की गई।



जोन आठ के अंतर्गत 'लोक मंगल दिवस' का आयोजन बिजनौर रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित जोन 8 के नगर निगम कार्यालय में किया गया। महापौर ने जनता की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया।


अभियंता को लगी फटकार, अवैध चबूतरे तोड़ सफाई का आदेश

जीतेन्द्र पाल निवासी एसएस-2nd 621 सेक्टर ड़ी-1 ने महापौर को बताया कि अवैध चबूतरे बने होने के कारण नाली सफाई सुनिश्चित नही हो पा रही है, नगर निगम के सहायक अभियंता पी०के०श्रीवास्तव को जुलाई माह से शिकायत दर्ज करवाई है लेकिन कोई सुनवायी नही हो रही है।  जिसपर महापौर ने अभियंता को शख़्त हिदायत दी कि नाली सफाई में दिक्कत पैदा करने वाले अवैध चबूतरों को तोड़ कर नाली सफाई सुनिश्चित करवाये।



लोकमंगल में मिली सड़के, शिकायतकर्ताओं के खिले चहरे

रायबरेली रोड स्थित सैनिक नगर  निवासी गजेंद्र जोशी, डॉ० समर, आदित्य कुमार सिंह, पूर्णिमा सिंह, मिथलेश, भगवती ऐठानी ने महापौर को बताया कि विगत को वर्षों से हमारे यहां की 3 सड़कों को छोड़कर कॉलोनी की बाकी सड़के 2 से 3 बार बन चुकी है, जिसपर महापौर ने स्थानीय पार्षद राम नरेश रावत की निधि से एक सड़क और नगर निगम की निधि से एक सड़क बनाने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। जिसपर शिकायतकर्ताओं ने महापौर को धन्यवाद ज्ञापित किया।



महापौर ने पार्क संवारने को दिए निर्देश
राजश्री सेवा समिति के अध्यक्ष श्री एस०के सिंह ने महापौर संयुक्ता भाटिया से कॉलोनी के पार्क की स्थिति में सुधार के लिए प्रार्थना की, जिसपर महापौर ने तत्काल उद्यान अधीक्षक को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
महापौर ने जोनल अधिकारी को फटकारा, सफाई व्यवस्था में न हो ढील

एलडीए कानपुर रोड के सेक्टर -एल निवासी दुर्गेश यादव ने महापौर को से नाली सफाई न होने की शिकायत की, जिसको महापौर संयुक्ता भाटिया ने जोनल अधिकारी को निर्देशित कर तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवायी साथ ही जोनल अधिकारी को निर्देशित भी किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की हीला हवेली न हो।

जोन आठ में कुल 32 शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया गया जिसमें गृहकर की 04, मार्गप्रकाश की 02, अभियंत्रण की 13, उद्यान की 04, जलकल की 08 एवं सफाई की 01 शिकायत रजिस्ट्रीकृत की गई।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग नगर आयुक्त इन्द्र मणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, अनिल कुमार मिश्रा, जोनल अधिकारी विद्या सागर गुप्ता व विनय प्रताप सिंह, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद राम कुमार वर्मा, पार्षद राम नरेश रावत, पार्षद वीना रावत, पार्षद भृगुनाथ शुक्ला समेत नगर निगम के संबंधित जोनों के अन्य अधिकारी, पार्षद गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खाली शिकायत पटल देख बिफरी मेयर, लगायी कड़ी फटकार

जोन 7 में लोक मंगल दिवस में 1:30 घंटे बाद भी 11:30 बजे तक पटल पर अनुपस्थित कर्मचारियों को देखकर महापौर बिफर पड़ी। उन्होंने तत्काल जोनल अधिकारी विद्या सागर गुप्ता को कड़ी फटकार लगायी और कर्मचारियों का अटेंडेंस दिखाने को कहा, जिसपर जोनल अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी आये है और ऊपर आफिस में बैठे है। महापौर ने तत्काल सभी को बुलाकर उनको जनता के कार्यों की अहमियत को बताते हुए कड़ी फटकार लगायी, साथ ही अगली बार ऐसी गलती होने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

लखनऊ में पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पुनर्विचार की जरूरत : कौशल किशोर

लखनऊ। पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण सूची ज्यादातर जिलों की आ गई है जिसमें आरक्षण को लेकर ज्यादातर लोगों ने अपनी अस...