Wednesday, September 30, 2020

मोमोज अड्डा महिलाओं को उपलब्ध करवा रहा है रोजगार : संस्थापक हरिवंश वर्मा

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में मुक्ति फाउंडेशन के सहयोग से मोमोज अड्डा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवा रहा है। मोमोज अड्डा के संस्थापक हरिवंश वर्मा ने बताया कि कोराना काल में लॉकडाउन हो जाने की वजह से महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा था, जिसमें कम अशिक्षित महिलाओं को काफी दिक्कतें भी आ रही थी, इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए मुक्ति फाउंडेशन के दिशा निर्देश में मोमोज अड्डा की शुरुआत हुई। जिसमें कम अशिक्षित और गरीब महिलाओं को मोमोज बनाने के प्रशिक्षण से लेकर रोजगार तक उनको जोड़ने के लिए कार्य किया गया। मोमोज अड्डा के संस्थापक हरिवंश वर्मा ने बताया की मुक्ति फाउंडेशन की संस्थापिका रचना श्रीवास्तव, संस्था के अध्यक्ष प्रफुल वर्मा, संस्था की सचिव रीता सिंह, के मार्गदर्शन में यह सब कुछ संभव हो पाया है। महिलाएं मोमोज अड्डा से जुड़कर काफी खुश है और सकारात्मक तरीके से कार्य कर रही है।
वही मोमोज अड्डा कि प्रबंधक नेहा सिंह ने बताया कि महिलाएं जब से मोमोज अड्डा के साथ जुड़ी है तब से महिलाओं के अन्दर एक नई उर्जा देखने को मिल रही है और वह अपने पैरों पर खड़ी हो रही है।

Sunday, August 23, 2020

T S MISHRA HOSPITAL में कोरोना संक्रमित वरिष्ठ पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे सरोजनीनगर के टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल बनाया गया है, जहां लगभग 1200 मरीज भर्ती हैं। यहां मरीजों को देखने के लिए एक भी डॉक्टर नहीं है। इसके साथ मरीजों को कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अस्पताल प्रशासन खुलेआम आइसीएमआर की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहा है। मरीज के आवाज उठाने पर उसके साथ मारपीट की जाती है और उसे बिना बताये दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया जाता है, ये सब प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, राजधानी लखनऊ के गुडम्बा कोतवाली क्षेत्र के आदिलनगर निवासी राधेश्याम दीक्षित वरिष्ठ पत्रकार है। उन्होंने राजधानी के राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में कोविड-19 की जांच कराई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे। कोविड कंट्रोल रूम ने उन्हें होम आइसोलेशन के लिए कहा था। इसके साथ ही उनसे कहा गया था कि आपकी देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम समय-समय पर परामर्श देगी और आपके परिवार के टेस्ट के लिए टीम स्वयं घर पर आएगी, लेकिन कोई भी टीम जांच के लिए नहीं आई।
इसके बाद राधेश्याम दीक्षित की तबियत अचानक खराब हो गई। उन्हें 20 अगस्त, 2020 की शाम को घबराहट, सीने में दर्द, खांसी और हृदयाघात जैसी शिकायत हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी कोविड कंट्रोल रूम, सीएमओ लखनऊ सहित तमाम संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद उन्हें भर्ती कराने के लिए एक एम्बुलेंस भेजी गई, जिसके जरिए उन्हें टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां काफी देर बीत जाने के बाद उन्हें देखने के लिए कोई डॉक्टर नहीं आया और न ही कोई दवाई दी गई। 
डॉक्टर को बुलाने की मांग करने पर अस्पताल के स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता, गाली गलौज और मारपीट की, जिसकी शिकायत उन्होंने लखनऊ डीएम, एडीएम, पुलिस हेल्पलाइन नम्बर सहित तमाम अधिकारियों से की। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। अस्पताल प्रशासन और सरकारी प्रशासन मिलकर उन्हें मानसिक रोगी बताने में जुट गए और उन्हें दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर करने के लिए एम्बुलेंस भी बुला ली। 

इसके बाद एसडीएम सरोजनीनगर प्रफुल्ल त्रिपाठी सहित पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में सिक्योरिटी गार्ड ने उनके साथ फिर से मारपीट और गाली गलौज करते हुए करते हुए कोविड वार्ड से बाहर खसीटते ला रहे थे, उन्हें एम्बुलेंस के जरिए जबरदस्ती दूसरे अस्पताल में भेज रहे थे। यही नहीं, इस दौरान एसडीएम ने मरीज को जेल भेजने की धमकी भी दी थी। हालांकि मीडिया कर्मियों के आ जाने के बाद मामला कुछ शांत हुआ, लेकिन एक बार फिर मामला भड़क गया।
इसके बाद मरीज ने अपनी जान माल का खतरा बताते हुए अस्पताल में सुरक्षा की मांग की। इस पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें तुरंत अस्पताल से डिस्चार्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी। इसके बाद एसडीएम ने मरीज को फिर धमकी दी कि पांच मिनट में अस्पताल परिसर तुंरत छोड़ दो अन्यथा तुम्हारे साथ वो सलूक किया जाएगा, जो हमेशा याद रखोगे।

इसके साथ ही उनके साथ अभिमन्यु वर्मा का भी रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई। इसके बाद उसे भी डिस्चार्ज करने की बात करने लगे, लेकिन कुछ देर बाद उसे डिस्चार्ज करने से मना कर दिया और उसे घसीटते हुए फिर से कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया, जबकि वह खुद को होम क्वरैंटाइन किए जाने की बात करता रहा, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने एक भी नहीं सुनी। 

ऐसे में सवाल उठता है कि जब एक मरीज को रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से जबरदस्ती डिस्चार्ज ​कर दिया जाता है तो दूसरे मरीज को क्यों नहीं किया गया है। ये हाल सिर्फ एक मरीज का नहीं है, ​बल्कि अस्पताल में सैंकड़ो ऐसे मरीज हैं, जिनके साथ गलत सुलूक किया जा रहा है।

Monday, August 17, 2020

भाकियू अंबावता के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार पाण्डेय द्वारा नए सदस्यों को संगठन में मनोनीत किया

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा कानपुर बाईपास स्थित भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश कार्यालय पर सोमवार को हुई विशेष बैठक में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के निर्देशानुसार विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार पांण्डेय उर्फ पुजारी द्वारा भारतीय किसान यूनियन अंबावता में नए सदस्यों को शामिल किया गया। नए सदस्यों में से राकेश अवस्थी को प्रदेश महामंत्री, विशाल राजपूत को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह को लखनऊ महानगर के पद पर मनोनीत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष लखनऊ नीलकमल पांण्डेय उर्फ नीलू, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश शुक्ला, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल पाण्डेय, महासचिव जयप्रकाश दीक्षित,युवा प्रदेश प्रभारी आदित्य अवस्थी,राजेन्द्र सिंह राजपूत, राजेन्द्र सिंह यादव, गोबिंद,अभिषेक, अजय सिंह, छोटू मिश्रा, लालायादव,राजन मिश्रा, दीपक मिश्रा, विकास सिंह, राजू प्रधान काकोरी, सोनू अवस्थी, सचिन अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tuesday, August 11, 2020

112 UP के लखनऊ मुख्य केंद्र में 112 लोग कोरोना संक्रमित, 48 घंटे के लिए भवन बंद

112-UP के लखनऊ स्थित मुख्य केंद्र में 12 कर्मियों के कोविड-19 पॉजिटिव आने के कारण 48 घंटे के लिए भवन को आज 4 बजे से बंद कर सैनिटाइज किया जाएगा.
यद्यपि 112 की सेवा चालू रहेगी, मुख्य केंद्र बंद हो जाने के कारण सेवाएं प्रभावित होंगी, ऐसे में नागरिक जब 112 मिलाएंगे तो उनको चार-पांच मिनट तक वेट करना पड़ सकता है. 
ऐसे में वे हमारी वेबसाइट पर आ कर सीधे शिकायत दर्ज कर सकते हैं (112.up.gov.in).
इसके अतिरिक्त हमारे व्हाट्सएप नंबर और सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं
कोविड पॉजिटिव आए कर्मियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर ली गई है व सभी का सैंपल टेस्ट कराया जा रहा है
बैकअप के रूप में 112 के ग़ाज़ियाबाद और प्रयागराज उप-केंद्र कार्य करते रहेंगे.

हमें संपर्क करने के अन्य माध्यम:
व्हाट्सएप-7570000100
ट्विटर- @112UttarPradesh
फेसबुक- facebook.com/112UttarPradesh
एसएमएस-7233000100
इंस्टाग्राम- @112uttarpradesh

Friday, July 31, 2020

नई शिक्षा नीति का लक्ष्य "भारत को वैश्विक ज्ञान की महाशक्ति बनाना - क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र शर्मा

लखनऊ: विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश  क्षेत्र के द्वारा ऑनलाइन राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार गोष्ठी का आयोजन सरस्वती कुंज निराला नगर लखनऊ में किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश  के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र शर्मा ने कहा, 29 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 21वीं सदी की नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी गई। यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि 34 वर्षो से राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था। पूर्व में आई शिक्षा नीति के बहुत सारे विषय अप्रासंगिक हो गए थे। पूर्व की शिक्षा नीति में भारतीय चिंतन व दर्शन को उपेक्षित किया गया। इस नई शिक्षा नीति को तैयार करने में बहुत बड़ा योगदान  विद्या भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी रहा है। विद्या भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारी इस शिक्षा नीति को तैयार करने में निरंतर लगे रहे और इसकी बैठकों का अभिन्न अंग रहे हैं।

 नई शिक्षा नीति के प्रभाव के बारे में सबको संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र शर्मा ने कहा—  नई शिक्षा नीति से बहुत ही क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। इससे नए भारत का निर्माण होगा। नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस नीति का लक्ष्य "भारत को वैश्विक ज्ञान की महाशक्ति बनाना है। हेमचन्द्र शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से जहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वहीं समावेशी शिक्षा प्रदान करने के लिए यथोचित कदम भी उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्या भारती आरम्भ से ही शिक्षा को समान, समावेशी और जीवंत बनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। हम भारत को ज्ञान आधारित महाशक्ति बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि भारत में व्याप्त विविधताओं व स्थानीय संदर्भों को पाठ्यक्रम में समाहित करने, मातृ भाषा में शिक्षा देंने व बालक को उसकी नैसर्गिक क्षमताओं के अनुरूप उसका विकास करने की बात विद्या भारती सदैव से ही करती आयी है।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री  ने शिक्षा नीति के महत्व के बारे में बताते हुए कहा की आज तक हम सब अंग्रेजी शिक्षा को ही ढ़ो रहे हैं। हर एक व्यक्ति कहता था कि राष्ट्रीय शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन होना चाहिए और वह अमूल चूल परिवर्तन नई शिक्षा नीति में दिख रहा है। अनेकों प्रकार से भारत केंद्रित शिक्षा होने जा रही है। हम सब का जो सपना था ,जो हमारी  संकल्पना है  पूरे विश्व में श्रेष्ठ भारत बनाने की, शिक्षा नीति के कारण ही भारत श्रेष्ठ बन पाएगा।

Monday, July 27, 2020

भूमि पूजन से पहले अयोध्या के दौरे पर डिप्टी सीएम

लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कल अयोध्या का करेंगे दौरा

भगवान राम लला और हनुमानगढ़ी का करेंगे दर्शन पूजन

पीएम मोदी के दौरे को लेकर अफसरों के साथ करेंगे बैठक

विभागीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

सुबह 8 बजे अयोध्या के लिए रवाना होंगे केशव प्रसाद मौर्य

सुबह 9:30 बजे सर्किट हाउस अयोध्या पहुंचेंगे डिप्टी सीएम

सुबह 10 बजे रामलला और हनुमानगढ़ी के करेंगे दर्शन

सुबह 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

दोपहर 12:00 बजे विभागीय अफसरों के साथ बैठक करेंगे केशव मौर्य

दोपहर 2:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे डिप्टी सीएम

लखनऊ में पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पुनर्विचार की जरूरत : कौशल किशोर

लखनऊ। पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण सूची ज्यादातर जिलों की आ गई है जिसमें आरक्षण को लेकर ज्यादातर लोगों ने अपनी अस...