Friday, December 28, 2018

मुंबई में हिरासत में लिए गए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर

महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव में भड़की जातीय हिंसा की बरसी से ठीक पहले मुंबई पहुंचे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुद चंद्रशेखर आजाद ने एक ट्वीट कर इसकी पुष्टी करते हुए कहा, “पुलिस ने मुझे चैत्य भूमि से गिरफ्तार कर लिया है।”

इससे पहले पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को मुंबई के एक होटल में काफी देर तक नजरबंद कर दिया था।

Thursday, December 27, 2018

सचिवालय निजी सचिव स्टिंग मामला

सचिवालय स्टिंग मामला तीन मंत्रियों के निजी सचिवों को किया गया सस्पेंड 10 दिन में जांच पूरी करे एसआईटी सचिवालय स्टिंग पर सख्त हुए सीएम भाष्ट्राचार मामले में जीरो टालरेंस की नीति पर सीएम तीनों पर दर्ज की जाएगी एफआईआर एडीजी जोन लखनऊ राजीव कृष्णा की अध्यक्षता में होगी एसआईटी जांच

Wednesday, December 26, 2018

दोहरे हत्याकांड से दहला इटावा

दोहरे हत्याकांड से दहला इटावा
दो सगी बहनों की गोली मार कर हत्या
जमीनी रंजिश को लेकर दोहरे हत्याकांड को दिया गया अंजाम
फ्रैंड्स कालोनी इलाके के पचावली की है वारदात
देर रात 2 से  3 बजे के बीच  की है वारदात
लक्ष्मी  ( 18 साल )  और उसकी बहन उसकी सुनीता , पत्नी लेखराज  ( 45 साल )  की गोली मार कर की गयी है हत्या
एसएसपी समेत सभी आला अफसर मौके पर पहुंचे
परिवार के लोगो ने हत्या को लेकर गांव के ही दो लोगो पर जताया गया है शक

लोक मंगल दिवस से जनता को मिली सड़क, पटल पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति देख बिफरी महापौर, दी कड़ी चेतावनी

राजधानी में बुधवार(26 दिसंबर 2012) को महापौर संयुक्ता भाटिया की मौजूदगी में लोक मंगल दिवस का आयोजन किया गया। बता दें कि चौथे मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण उसके अगले दिन बुधवार को जोन 7 एवं जोन 8 में लोक मंगल दिवस का आयोजन हुआ। जोन 7 के अंतर्गत इसका आयोजन  इंदिरानगर स्थित जोन 7 के नगर निगम कार्यालय में किया गया। जहां महापौर ने जनता की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया। जिन सामस्यायों का तुरंत निदान न हो पाया उनको अधिकारिओं से अतिशीघ्र निस्तारित करने का आदेश दिया।



लोक मंगल दिवस पर मिली प्रकाश लाईटे, दूर हुआ अंधियारा


शहीद भगत सिंह वार्ड स्थित एलडीए कॉलोनी के सुनील कुमार ने महापौर संयुक्ता भाटिया को बताया कि पिछले कई वर्षों में खंबे पर लाइट न होने से रात में यहाँ के निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही चोर-उचक्कों का भी डर लगातार लगा रहता है, जिसपर महापौर ने अधिशासी अभियंता से मार्गप्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देशित किया।


  इंद्रानगर आवासीय समिति के अध्यक्ष देवीशरण त्रिपाठी ने महापौर से लक्ष्मणपुरी कॉलोनी के मार्ग प्रकास की व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया। जिस पर महापौर ने मार्ग प्रकाश विभाग को एक लाइट लगाने के लिए तत्काल निर्देश दिए।


महापौर ने दिए अवैध कब्जा और अवैध डेरियाँ हटाने के निर्देश

इंदिरानगर निवासी शिकायतकर्ताओं (नाम न छापने की शर्त) ने  महापौर को बताया कि सेक्टर -17 में टैगोर स्कूल के बगल में दबंगो ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को निरीक्षण कर कब्जा हटाने के लिये निर्देशित किया, साथ ही शिकायतकर्ताओं ने महापौर को यह भी बताया कि सेक्टर 25/66 के बगल में एवं सेक्टर 14/898 के सामने नाले पर स्थित अवैध डेरियो ने आतंक मचा रखा है, जिसपर महापौर ने डॉ राव को अवैध डेरियो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

जोन सात में कुल 10 शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया गया। जिसमें उद्यान की 01,  मार्गप्रकाश की 05, संम्पति विभाग की 01, कैटल कैचिंग की 02 एवं मंडी स्थांतरण की 01 शिकायत रजिस्ट्रीकृत की गई।



जोन आठ के अंतर्गत 'लोक मंगल दिवस' का आयोजन बिजनौर रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित जोन 8 के नगर निगम कार्यालय में किया गया। महापौर ने जनता की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया।


अभियंता को लगी फटकार, अवैध चबूतरे तोड़ सफाई का आदेश

जीतेन्द्र पाल निवासी एसएस-2nd 621 सेक्टर ड़ी-1 ने महापौर को बताया कि अवैध चबूतरे बने होने के कारण नाली सफाई सुनिश्चित नही हो पा रही है, नगर निगम के सहायक अभियंता पी०के०श्रीवास्तव को जुलाई माह से शिकायत दर्ज करवाई है लेकिन कोई सुनवायी नही हो रही है।  जिसपर महापौर ने अभियंता को शख़्त हिदायत दी कि नाली सफाई में दिक्कत पैदा करने वाले अवैध चबूतरों को तोड़ कर नाली सफाई सुनिश्चित करवाये।



लोकमंगल में मिली सड़के, शिकायतकर्ताओं के खिले चहरे

रायबरेली रोड स्थित सैनिक नगर  निवासी गजेंद्र जोशी, डॉ० समर, आदित्य कुमार सिंह, पूर्णिमा सिंह, मिथलेश, भगवती ऐठानी ने महापौर को बताया कि विगत को वर्षों से हमारे यहां की 3 सड़कों को छोड़कर कॉलोनी की बाकी सड़के 2 से 3 बार बन चुकी है, जिसपर महापौर ने स्थानीय पार्षद राम नरेश रावत की निधि से एक सड़क और नगर निगम की निधि से एक सड़क बनाने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। जिसपर शिकायतकर्ताओं ने महापौर को धन्यवाद ज्ञापित किया।



महापौर ने पार्क संवारने को दिए निर्देश
राजश्री सेवा समिति के अध्यक्ष श्री एस०के सिंह ने महापौर संयुक्ता भाटिया से कॉलोनी के पार्क की स्थिति में सुधार के लिए प्रार्थना की, जिसपर महापौर ने तत्काल उद्यान अधीक्षक को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
महापौर ने जोनल अधिकारी को फटकारा, सफाई व्यवस्था में न हो ढील

एलडीए कानपुर रोड के सेक्टर -एल निवासी दुर्गेश यादव ने महापौर को से नाली सफाई न होने की शिकायत की, जिसको महापौर संयुक्ता भाटिया ने जोनल अधिकारी को निर्देशित कर तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवायी साथ ही जोनल अधिकारी को निर्देशित भी किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की हीला हवेली न हो।

जोन आठ में कुल 32 शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया गया जिसमें गृहकर की 04, मार्गप्रकाश की 02, अभियंत्रण की 13, उद्यान की 04, जलकल की 08 एवं सफाई की 01 शिकायत रजिस्ट्रीकृत की गई।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग नगर आयुक्त इन्द्र मणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, अनिल कुमार मिश्रा, जोनल अधिकारी विद्या सागर गुप्ता व विनय प्रताप सिंह, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद राम कुमार वर्मा, पार्षद राम नरेश रावत, पार्षद वीना रावत, पार्षद भृगुनाथ शुक्ला समेत नगर निगम के संबंधित जोनों के अन्य अधिकारी, पार्षद गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खाली शिकायत पटल देख बिफरी मेयर, लगायी कड़ी फटकार

जोन 7 में लोक मंगल दिवस में 1:30 घंटे बाद भी 11:30 बजे तक पटल पर अनुपस्थित कर्मचारियों को देखकर महापौर बिफर पड़ी। उन्होंने तत्काल जोनल अधिकारी विद्या सागर गुप्ता को कड़ी फटकार लगायी और कर्मचारियों का अटेंडेंस दिखाने को कहा, जिसपर जोनल अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी आये है और ऊपर आफिस में बैठे है। महापौर ने तत्काल सभी को बुलाकर उनको जनता के कार्यों की अहमियत को बताते हुए कड़ी फटकार लगायी, साथ ही अगली बार ऐसी गलती होने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

संदिग्धों की मंशा रिमोट कंट्रोल डिवाइस से ब्लास्ट और फिदायीन हमले की थी : NIA

आईजी एनआईए आलोक मित्तल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुख्य आरोपी मुफ्ती सोहेल अमरोहा की मस्जिद में बतौर मौलवी काम करता था
यूपी और दिल्ली से 5-5 संदिग्ध गिरफ्तार, 16 संदिग्धों से की पूछताछ
एनआईए की टीम ने कुल 17 जगह पर की छापेमारी
साढ़े सात लाख रुपये, 135 सिम, 100 मोबाईल बरामद
120 से ज्यादा अलार्म क्लॉक आरोपियों के पास से बरामद
कुछ लोगों ने घर से चोरी करके अलार्म क्लाक और हथियार खरीदें
सीलमपुर, लखनऊ, मेरठ, अमरोहा में छापेमारी
सीलमपुर और अमरोहा में 6-6 जगहों पर हुई छापेमारी
जिस लेवल की तैयारियां की गयी थी उससे ऐसा लगा जल्द धमाका करने की थी तैयारी
रिमोर्ट कंट्रोल बम औऱ फिदायिन आटैक करने की थी तैयारी
एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है, उससे भी पूछताछ जारी है
संदिग्धों में नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी के इंजिनियरिंग का एक छात्र भी शामिल
संदिग्धों से रॉकेट लॉन्चर, कई पिस्टल और 25 किलो विस्फोटक बरामद


सेक्टर 58 के मामले पर नाराज हुई बहन जी, कहा - एकतरफा लिये जा रहे निर्णय


नोएडा सेक्टर 58 में नमाज पढ़ने पर पाबन्दी को लेकर बसपा सुप्रीमो ने लगाया भेदभाव का आरोप

बीजेपी सांसद ने रामलला के लिए मांगा प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट से आवास

राम मंदिर निर्माण की शुरुआत में हो रही देरी को लेकर अब बीजेपी नेताओं का सब्र भी जवाब देता दिखाई दे रहा है। अब इसी कड़ी में यूपी के मऊ जिले के घोसी से भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर ने पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट योजना के तहत रामलला के लिए आवास की मांग की है। सासंद का कहना है कि, "फैजाबाद के डीएम को मैं पत्र लिखूंगा कि प्रभु श्रीराम के लिए प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराया जाए। मोदी सरकार की मंशा है कि कोई बिना छत के ना रहे। प्रभु राम त्रिपाल में हैं। उनको भी प्रधानमंत्री आवास मिलना चाहिए।"


इसी के साथ सांसद ने यह भी कहा कि जिस तरह की कारसेवा बाबरी ढांचे को गिराने के दौरान की गयी थी उसी तरह की कारसेवा मंदिर निर्माण के दौरान भी होनी चाहिए। यह लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है इस संबंध में निर्णय सरकार या कोर्ट नहीं ला सकता।

लखनऊ में पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पुनर्विचार की जरूरत : कौशल किशोर

लखनऊ। पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण सूची ज्यादातर जिलों की आ गई है जिसमें आरक्षण को लेकर ज्यादातर लोगों ने अपनी अस...