Sunday, July 19, 2020
Punjab CM Capt. Amarinder informs that 2 Congress legislators tested positive for COVID19
Punjab CM Capt. Amarinder informs that two Congress legislators tested positive for COVID19.
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहसन अजीज खान के नेतृत्व में हुआ सैनिटाइजेशन
लखनऊ।कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते लॉक डाउन में रविवार को नगर पंचायत मलिहाबाद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सफाई के साथ साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनधि अहसन अजीज के नेतृत्व में मलिहाबाद बाजार को सैनिटाइज कराया गया।
वर्तमान समय मे कोरोना व संचारी रोगों से बचाव के लिए विशेष सफाई अभियान चल रहा है इसी क्रम में रविवार को नगर पंचायत मलिहाबाद अध्यक्ष प्रतिनिधि अहसन अज़ीज़ खान के नेतृत्व में मार्केट को वृहद स्तर पर सैनिटाइज कराया गया।
लखनऊ जनपद की आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त कर चुकी मलिहाबाद नगर पंचायत अपने जनहितकारी कामों के चलते अपना अलग ही स्थान बनाए है मौजूदा समय मे चल रहे लॉक डाउन के दौरान वृहद स्तर पर सफाई अभियान चल रहा है।
ईओ प्रेम नारायण ने बताया कि शाशन से मिले निदेशों के अनुरूप वर्तमान समय मे जहां कोरोना से संक्रमण फैल रहा है वहीं संचारी रोगों के फैलने का खतरा रहता है अतः समस्त वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है।
और रविवार को लॉक डाउन के समय मार्केट को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया है।
सभी वार्डों में हर गली कूचे में नालियां,गलियां साफ हो रही हैं और सभी जगह सफाई के साथ-साथ फॉगिंग,एन्टी लार्वा का छिड़काव व सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
इस दौरान एसडीएम पल्लवी मिश्रा,तहसीलदार निखिल शुक्ल व नायब तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
नगर आयुक्त शाहजहांपुर संतोष शर्मा भी हुए कोरोना पॉजिटिव
नगर आयुक्त शाहजहांपुर संतोष शर्मा में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। रविवार को संतोष शर्मा के कोरोना संक्रमित पाए जाने की बात सामने आई।
लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में कोरोना से 2 की मौत
आज दिनांक 19 जुलाई 2020 को लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ की कोविड-19 अस्पताल में निम्नलिखित दो गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों की मृत्यु हो गई।
1. श्री याकूब उम्र 50 वर्ष पुत्र श्री रियाजुद्दीन निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह मवाना जिला मेरठ
2. श्री लक्ष्य आयु 7 वर्ष पुत्र श्री मनोज कुमार निवासी जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर
अयोध्या: भूमि पूजन में महंत नृत्य गोपाल दास लगभग 40 किलो चांदी की श्रीराम शिला समर्पित करेंगे
श्री राम मंदिर के भूमि पूजन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास लगभग 40 किलो चांदी की श्रीराम शिला समर्पित करेंगे।पीएम नरेन्द्र मोदी इस शिला का पूजन करेंगे और इसे स्थापित करेंगे।
Lucknow : District Judge has directed closure of entire civil court premises on Monday
Lucknow : District Judge has directed closure of entire civil court premises on Monday as a lawyer and an emoyee of Family Court was found corona positive.
The DJ said so far as special court hearing Ayodhya matter, commercial courts and Railway Tribunals situated in old high court building would be free to take decision about them.
The civil court incluedes district court campus, family court campus , old high court and Roshan - ud- daula courts.
The principal judge of family had reported to the DJ that an employee posted with an additional family court judge was found corona positive on July 18. Similarly, Lucknow Bar Association informed the DJ that one of its former office bearers got infected with COVID 19.
It was demanded that the entire court campus be closed and sanitized.
कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने करने वालो पर जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कुल 2253 व्यक्तियों पर 8,49,610 रुपये का जुर्माना
लखनऊ। जनपद में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश के द्वारा पूर्व में 80 टीमो का गठन थानेवार किया गया था। जो जनपद में मास्क पहनने, सेनेटाइज़ेशन कराने और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराना सुनिश्चित कराने के लिए बनाई गई थी। कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराने वाली टीमो को उलंघन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही और तेज़ करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी किये गए कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करना अत्यंत ही आवश्यक है। इस लिए सभी टीमो के द्वारा प्रोटोकॉल का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित कराया जाए। आज उक्त के क्रम में जनपद में थानेवार बनाई गई 80 टीमो के द्वारा कुल 343 व्यक्ति पर 1,51,310 रुपये का जुर्माना व 1 व्यक्ति पर FIR दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 2253 व्यक्तियों पर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर 8,49,610 रुपये का जुर्माना किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड संक्रमण को रोकने में लिए उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। यदि किसी भी प्रतिष्ठान/व्यक्ति द्वारा कोविड 19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध एपेडेमिक एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी शासकीय एवं निजी कार्यालयों ,बैंक्स इत्यादि पर कोविड हेल्प डेस्क बनाना अनिवार्य है। कोविड-19 हेल्प डेस्क में मुख्यतः थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क व सैनेटाइज़र आदि रखना अनिवार्य है, अन्यथा ऐपेडैमिक एक्ट के तहत FIR दर्ज करते हुए कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)
लखनऊ में पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पुनर्विचार की जरूरत : कौशल किशोर
लखनऊ। पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण सूची ज्यादातर जिलों की आ गई है जिसमें आरक्षण को लेकर ज्यादातर लोगों ने अपनी अस...
-
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओऱ से "मतदाता जागरूकता अभियान" के अंतर्गत शनिवार को राजधानी लखनऊ की महिला व्यापारियों ने लोकसभ...
-
लखनऊ। पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण सूची ज्यादातर जिलों की आ गई है जिसमें आरक्षण को लेकर ज्यादातर लोगों ने अपनी अस...
-
लोकसभा चुनाव तैयारियों में बसपा ने चुनाव से पहले जनसंपर्क बढ़ाने और सीधे जनता से जुड़कर संवाद स्थापित करने के साथ ही एक नई पहल भी शुरु की ह...