Saturday, December 22, 2018

अब जनवरी में नहीं हो पाएंगे डीएम के तबादले


अब जनवरी में DM के तबादले नहीं हो पाएंगे। दरअसल मतदाता पुर्निरीक्षण कार्य की अवधि को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। जिसके मद्देनजर चुनाव आयोग का सख्त निर्देश तबादले नहीं किये जाएंगे। डीएम ,एडीएम और एसडीएम के तबादले नही होगे , अब 31 जनवरी के बाद डीएम के तबादले होगे।

बुलंदशहर स्याना हिंसा मामले में 2 और लोग गिरफ्तार

बुलंदशहर स्याना हिंसा मामले में पुलिस ने 2 लोगों को और गिरफ्तार किया है। आज डेविड और राहुल नाम के युवकों को गिरफ्तार हापुड़ बस स्टैंड बीबी नगर रोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

लूट का खुलासा न होने पर एसओ और हल्का दरोगा सस्पेंड

कुशीनगर : डेढ़ करोड़ की लूट की घटना, अभी तक नहीं हुआ खुलासा, लूटकांड का खुलासा ना करना एस ओ को पड़ा भारी, एसओ गजेन्द्र राय लाइन हाज़िर और हल्का दरोगा ओम प्रकाश सस्पेंड, बीते 10 दिसंबर को हाटा क्षेत्र में हुई थी एक करोड़ 73 लाख की लूट. 12वें दिन भी पुलिस का हाथ खाली

हरदोई के बघोली स्टेशन के पास मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवा हुई बाधित


हरदोई के बघोली स्टेशन के पास मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवा बाधित



DM,SP, जिला जज समेत कई अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में रायबरेली जिला में छापेमारी

रायबरेली: डीएम एसपी जिला जज सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला जेल में मारा छापा, जेल में छापा पड़ने से मचा हड़कंप, बीते दिनों काफी सुर्खियों में रही है रायबरेली जिला जेल, जेल में शराब पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल।

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 15वां राष्ट्रीय अधिवेशन 24 को

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 15वां 3 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से होगा
यह कार्यक्रम गोमतीनगर के एमिटी विश्वविद्यालय में होगा
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद करेंगे उद्घाटन, सुमित्रा महाजन, न्यायमूर्ति एमआर शाह, मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर रहेंगे मौजूद
आरएसएस के कृष्ण गोपाल, दत्तात्रेय होसबोले भी होंगे शामिल
कार्यक्रम में काफी संख्या में जज और अधिवक्ता होंगे शामिल 

सहारनपुर : आगरा दलित लड़की को जिंदा जलाने के मामले में भीम आर्मी समर्थकों ने किया प्रदर्शन

सहारनपुर : आगरा दलित लड़की को जलाकर मारने का मामला, मामले में भीम आर्मी के सैकड़ो लोगों ने किया प्रदर्शन, प्रदर्शन में भीम आर्मी के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी, मामले में कार्रवाई न होने पर दी देशभर में बंद की चेतावनी।

लखनऊ में पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पुनर्विचार की जरूरत : कौशल किशोर

लखनऊ। पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण सूची ज्यादातर जिलों की आ गई है जिसमें आरक्षण को लेकर ज्यादातर लोगों ने अपनी अस...